गुरुवार, 22 दिसंबर 2016

मैंने कुछ सिक्के  जोड़े थे  पिछले 20 सालों में --

ख्वाब के थे,मेहनत के थे,परवानगी के थे---

बालों की चाँदी पे नीम-रात सी गहरी नींद के रंग चढा़ने के खर्चे के लिए भी ----

पर दौर ऐसा आया कि वो सिक्के अब जिंदगी के बाजार में  "Legal tender" ही  नही  रहे ---

और उसपर सितम ये कि-- उन्हे बदलने वाला कोई बैंक भी नही ।

रविवार, 9 मार्च 2014

"सिसकती चाँदनी"
------------------

भोर की आहट पर
ओसारे के बाहर पाँव रखा ---
दूब पर जमी ओस 
चुभकर 
नसों में उतर गई ---
चाँदनी 
सिसकती रही 
शायद सारी रात 
इस अमावस में ।
     ---रामजी गिरि
          राँझा और "खाप"
    -----------------

एक और हीर फना हुई आज,

उसके अपने ही थे इस बार भी ,

कल "खाप" की पंचायत जो थी।

ओ बे-गैरत राँझे ----

नहीं सुनता अब भी तेरा खुदा ,

या "इनके " खुदा कोई और है ?

     ---रामजी गिरि